Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : प्लांट में बॉयलर धमाके से दहला क्षेत्र, 9 माह का मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे

CG News
X

CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को हुए भीषण ब्लास्ट ने औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। टायर रिसाइक्लिंग यूनिट में बॉयलर फटने से 8 मजदूर बुरी तरह झुलस गए, जिनमें एक 9 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

CG News : यह हादसा खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर इलाके में उस वक्त हुआ, जब प्लांट में पुराने टायरों को गलाकर कार्बन बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुए जोरदार धमाके के साथ आग और गर्म गैस का तेज गुबार निकला, जिसने आसपास काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया।

CG News : घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कई मजदूरों के 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसने की पुष्टि की है। 9 माह के मासूम की स्थिति को लेकर चिकित्सक विशेष रूप से चिंतित हैं। प्रारंभिक जांच में बॉयलर के भीतर अत्यधिक दबाव या तकनीकी खराबी से विस्फोट की आशंका जताई जा रही है।

CG News : पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञ यह पता लगाने में जुटे हैं कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा था या नहीं। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस ने प्लांट को सील कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019