Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

परीक्षा पे चर्चा 2025 : छात्राओं ने सिखा परीक्षा के दिनों में पड़ने वाले दबाव से बचने के तरीके.....

परीक्षा पे चर्चा 2025 : छात्राओं ने सिखा परीक्षा के दिनों में पड़ने वाले दबाव से बचने के तरीके.....
X

परीक्षा पे चर्चा 2025 : छात्राओं ने सिखा परीक्षा के दिनों में पड़ने वाले दबाव से बचने के तरीके

कोरिया : परीक्षा पे चर्चा 2025 : कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुठपुर में स्थित शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता और विद्यालय के समस्त स्टाप के साथ विद्यालय की छात्राओं ने

परीक्षा पे चर्चा 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा परीक्षा के दिनों में पड़ने वाले मानसिक दबाव निजात पाने के तरीके की जानकारी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के आठवें अध्याय के जरिए देखा और समझा गया ।

आप को बता दे कि अक्सर देखा गया है कि परीक्षा के दिनों में छात्र , छात्राएं , परीक्षा के दिनों में परीक्षा की उचित तैयारी नहीं होने के कारण या आपस की प्रतियोगिता में पीछे रह जाने

या परीक्षा में असफल होने के दबाव के कारण मानसिक रूप से कमजोर हो जाते है और कई ऐसी घटना घट चुकी है जिससे ये छात्र छात्राएं खुद को खत्म करने जैसे भी कदम उठा लेते है ।

इस तरह की दबाव से बचने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रतिवर्ष बच्चों को इस दबाव से बचने के तरीके और उचित सुझाव दिए जाते रहे है ।

इस विषय में जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल की परीक्षा अब नजदीक है इन दिनों में बच्चे तनाव मुक्त हो कर के बेहतर प्रदर्शन कर सकते है इस विषय में प्रधान मंत्री जी के द्वारा टिप्स दिया गया

प्रधानमंत्री ने बच्चों को समझाइश दी कि खुद का अपना लक्ष्य तय करे किसी से अपना कॉप्टिशन ना करे कैसे ध्यान के जरिए एकाग्रता बढ़ा कर तनाव मुक्त होते हुए अच्छा नम्बर ला सकते है ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019