Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Pahalgam attack : पहलगाम अटैक के बाद एक और बड़ा निर्णय, भारत में नहीं दिखेंगे पाकिस्तान के मैच...

Dev Verma
Pahalgam attack : पहलगाम अटैक के बाद एक और बड़ा निर्णय, भारत में नहीं दिखेंगे पाकिस्तान के मैच...
X

Pahalgam attack : पहलगाम अटैक के बाद एक और बड़ा निर्णय, भारत में नहीं दिखेंगे पाकिस्तान के मैच…

Pahalgam attack : नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए पाकिस्तानी आतंकियों के कायराना हमले में कई निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। इस हमले में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई घायल हैं। इस घटना ने न केवल देश को झकझोर कर रख दिया, बल्कि अब इसका असर भारत-पाक संबंधों और खेल जगत पर भी दिखने लगा है।

सरकार के डिप्लोमैटिक एक्शन के बाद अब भारत में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का प्रसारण रोक दिया गया है। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म FanCode ने PSL 2024 के सभी मैचों का प्रसारण तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।

Pakistan Script Massive Record, Become 1st Team In 21st Century To... |  Cricket News

Pahalgam attack : PSL का भारत में प्रसारण बंद
FanCode ने PSL 2024 के ऑनलाइन प्रसारण अधिकार हासिल किए थे और 11 अप्रैल से शुरू हुए टूर्नामेंट के 13 मैचों का प्रसारण 23 अप्रैल तक किया था। मगर 24 अप्रैल से सभी PSL मैचों को अपने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। इस निर्णय के बाद PSL अब भारत में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के ज़रिए नहीं देखा जा सकेगा।

हालांकि FanCode ने इस फैसले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन उनके ऐप और वेबसाइट से PSL मैचों का पूरा शेड्यूल और लिंक हटा दिया गया है, जिससे स्पष्ट है कि कंपनी ने PSL के प्रसारण को पूरी तरह से सस्पेंड कर दिया है।

Pakistan's CT early exit! Where does the buck stop? | CricTracker

Pahalgam attack : सोनी स्पोर्ट्स पर भी निगाहें
TV ब्रॉडकास्टिंग राइट्स भारत में Sony Sports Network के पास हैं, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सोनी ने इस साल फरवरी में ही पाकिस्तान में खेले जाने वाले मैचों के ब्रॉडकास्टिंग राइट्स हासिल किए थे। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या Sony Sports भी FanCode की तरह PSL का प्रसारण बंद करता है या नहीं।

Pahalgam attack: FanCode halts Pakistan Super League broadcast in India |  Technology News – India TV

Pahalgam attack : PSL की वापसी और अब फिर से रोक
गौरतलब है कि PSL का भारत में प्रसारण पिछले कुछ वर्षों से बंद था, लेकिन 2024 में इसकी वापसी FanCode और Sony Sports के जरिए हुई थी। ऐसे में एक बार फिर पाकिस्तान के आतंकी कृत्यों की वजह से भारत में PSL को रोक दिया गया है।

What will Pakistan team's selection committee look like in future?

Pahalgam attack : देश में बढ़ रहा आक्रोश
इस हमले के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदमों की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘PoK वापस लो’ और ‘पाकिस्तान से बदला लो’ जैसे ट्रेंड्स चल रहे हैं।

सरकार पहले ही सिंधु जल संधि स्थगित, अटारी बॉर्डर बंद, और SAARC वीज़ा छूट रद्द जैसे डिप्लोमैटिक कदम उठा चुकी है। अब FanCode का PSL प्रसारण बंद करना इस गुस्से का एक और प्रतीक है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019