Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Virat Kohli : विराट कोहली ने पहलगाम हमले पर जताया शोक, कहा – निर्दोषों की हत्या असहनीय....

Dev Verma
Virat Kohli : विराट कोहली ने पहलगाम हमले पर जताया शोक, कहा – निर्दोषों की हत्या असहनीय....
X

Virat Kohli : विराट कोहली ने पहलगाम हमले पर जताया शोक, कहा – निर्दोषों की हत्या असहनीय….

Virat Kohli : स्पोर्ट्स डेस्क: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बैसरन क्षेत्र में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को हुए इस बर्बर हमले में अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हमले के बाद न सिर्फ देशभर में शोक की लहर है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस अमानवीय घटना की तीखी निंदा की जा रही है।

Virat Kohli : विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से कहा –
"पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए इस क्रूर हमले से बेहद दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। जो अपने प्रियजनों को खो चुके हैं, उनके लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं। इस क्रूरता के लिए न्याय जरूर मिलेगा।"

Virat Kohli Set To Come Back As RCB Captain From The IPL 2025- Reports

Virat Kohli : हमले में विदेशी नागरिक भी थे शामिल
बताया जा रहा है कि हमले में मृतकों में भारत के कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के नागरिकों के साथ-साथ नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के दो पर्यटक भी शामिल हैं।

Virat Kohli : पीएम मोदी ने अपनाया कड़ा रुख, हमलावरों को मिलेगी सजा

इस हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त रुख अपनाते हुए अपनी सऊदी अरब यात्रा बीच में ही रद्द कर भारत लौटने का निर्णय लिया। उन्होंने उच्चस्तरीय बैठक की जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा – "निर्दोषों की हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। न्याय जरूर मिलेगा।"

Virat Kohli Profile: कौन हैं आक्रमक बल्लेबाज विराट कोहली ? सेंचुरी और रिकॉर्ड्स इतने की दंग रह जायेंगे - Virat Kohli Profile kon hai Virat Kohli biography in hindi - MyNation Hindi

Virat Kohli : जम्मू-कश्मीर सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सहयोगी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है। इस गंभीर घटना के मद्देनज़र जम्मू-कश्मीर सरकार ने मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख, गंभीर घायलों को ₹2 लाख और मामूली घायलों को ₹1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Virat Kohli : खेल जगत ने भी जताया दुख
विराट कोहली के अलावा कई अन्य खिलाड़ी और खेल हस्तियों ने भी इस आतंकी हमले की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। खेल जगत ने एक सुर में कहा है कि आतंक के खिलाफ देश को एकजुट होकर खड़ा होना होगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019