P. V. Sindhu
P. V. Sindhu: नई दिल्ली: भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधू (P. V. Sindhu) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। 3 मार्च से शुरू होने वाले ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 (All England Open 2026) में उनका खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं, जिसके चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। दुबई सहित कई बड़े एयरपोर्ट प्रभावित हैं, जिससे सिंधू इंग्लैंड के लिए रवाना नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में उनके टूर्नामेंट से बाहर होने की आशंका बढ़ गई है।
P. V. Sindhu: सिंधू अपने इंडोनेशियाई कोच इरवांस्याह आदि प्रतामा के साथ दुबई में मौजूद हैं। एयरपोर्ट पर रहते हुए पास में हुए एक धमाके से वे बाल-बाल बचीं, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उनका पहले दौर में थाईलैंड की सुपनिडा कटेथोंग से मुकाबला तय था, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में उनकी भागीदारी अनिश्चित है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन यानी (Badminton World Federation) हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित खिलाड़ियों की मदद के विकल्प तलाश रहा है।
P. V. Sindhu: इस बीच लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) और आयुष शेट्टी (Ayush Shetty) दूसरे मार्गों से बर्मिंघम पहुंच चुके हैं। लक्ष्य का सामना विश्व नंबर एक चीन के शि यूकी से होगा, जबकि आयुष पहले दौर में अल्वी फरहान से भिड़ेंगे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


