Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

PCB: T20 वर्ल्डकप से बाहर होने के बाद बौराया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, खिलाड़ियों पर लगाया 50-50 लाख का जुर्माना!

Asian News
PCB
X

PCB

PCB: इस्लामाबाद/मुंबई: टी20 विश्वकप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने कड़ा कदम उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सेमीफाइनल में जगह न बना पाने पर टीम के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का (करीब 16 लाख भारतीय रुपये) जुर्माना लगाया गया है। यह फैसला ग्रुप चरण में भारत से हार और सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद लिया गया। श्रीलंका पर करीबी जीत के बावजूद पाकिस्तान अंतिम चार में नहीं पहुंच सका, जिससे बोर्ड काफी नाराज बताया जा रहा है।

PCB: पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खुद को साबित करने का मौका मिलता है, लेकिन टीम बार-बार असफल हो रही है। मो. यूसुफ (Mohammad Yousuf) ने चयन नीति पर सवाल उठाए, जबकि मोईन खान (Moin Khan) ने साफ कहा कि मजबूत टीमों को हराए बिना आईसीसी ट्रॉफी जीतना संभव नहीं।

PCB: पूर्व कप्तान बबबर आजम (Babar Azam), मौजूदा कप्तान सलमान अली आघा (Salman Ali Agha) और सीनियर खिलाड़ियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही पूर्व कोच सक़लैन मुश्ताक़ (Saqlain Mushtaq) और मुख्य कोच माइक हेसन (Mike Hesson) को लेकर भी विवाद सामने आए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019