Nora Fatehi Birthday
Nora Fatehi Birthday: मुंबई। बॉलीवुड की टॉप डांसर्स में शामिल नोरा फतेही आज 34 साल की हो गई हैं, लेकिन उनका सफर इतना आसान नहीं रहा। हिंदी न आने की वजह से शुरुआती दौर में नोरा का मजाक उड़ता था, लेकिन मेहनत, जज़्बा और टैलेंट ने उन्हें बॉलीवुड की डांस क्वीन बना दिया।
Nora Fatehi Birthday: कनाडा में जन्मी और मोरक्को मूल की नोरा फतेही का परिवार डांस को लेकर काफी रूढ़िवादी था। घर में डांस करने की आज़ादी न होने के कारण नोरा अपने कमरे में दरवाजा बंद करके प्रैक्टिस करती थीं। बॉलीवुड में कदम रखने के बाद भाषा उनकी सबसे बड़ी चुनौती बन गई। ऑडिशन के दौरान कई बार ताने और मजाक झेलना पड़ा।
Nora Fatehi Birthday: नोरा के जीवन में सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ बड़ा मोड़ साबित हुआ। वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो में आई नोरा ने अपने डांस और आत्मविश्वास से दर्शकों का दिल जीत लिया। यही प्लेटफॉर्म उन्हें बॉलीवुड की पहचान दिलाने वाला बना।
Nora Fatehi Birthday: इसके बाद गाने ‘दिलबर’, ‘ओ साकी साकी’, ‘कमरिया’ और ‘मनहारी’ में उनके डांस मूव्स ने उन्हें इंडस्ट्री की टॉप डांसर्स में शामिल कर दिया। नोरा सिर्फ आइटम सॉन्ग्स तक सीमित नहीं रह गईं, बल्कि फिल्मों, म्यूजिक वीडियो और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में भी नाम कमा चुकी हैं।
Nora Fatehi Birthday: सोशल मीडिया पर नोरा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और उनका हर डांस वीडियो मिनटों में वायरल हो जाता है। नोरा खुद मानती हैं कि ‘बिग बॉस’ न होता तो शायद पहचान बनाने में और समय लगता। आज वह लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
