Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Blast in Imam Bargah : जुमे की नमाज के बीच इमाम बारगाह में धमाका, इलाके में दहशत, शहर अलर्ट पर

Blast in Imam Bargah
X

Blast in Imam Bargah : इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई क्षेत्र में जुमे की नमाज के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से नमाज अदा कर रहे लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा एजेंसियों ने इमाम बारगाह और आसपास के क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालात को देखते हुए पूरे शहर में इमरजेंसी लागू कर दी गई है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। धमाके के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं हो सका है। जांच एजेंसियां मौके से साक्ष्य जुटा रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोट किस वजह से और किस तरह हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019