Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

News Channels Blocked : भारत ने बांग्लादेश के 4 न्यूज चैनलों को किया ब्लॉक, पाकिस्तान के बाद अब पड़ोसी मुल्क पर लिया एक्शन

News Channels Blocked : भारत ने बांग्लादेश के 4 न्यूज चैनलों को किया ब्लॉक, पाकिस्तान के बाद अब पड़ोसी मुल्क पर लिया एक्शन
X

News Channels Blocked : भारत ने बांग्लादेश के 4 न्यूज चैनलों को किया ब्लॉक, पाकिस्तान के बाद अब पड़ोसी मुल्क पर लिया एक्शन

News Channels Blocked : नई दिल्ली/ढाका : पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को ध्वस्त करने के बाद अब भारत ने अपने एक और पड़ोसी देश बांग्लादेश को भी सख्त संदेश दे दिया है। भारत के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर रोक लगाते हुए भारत सरकार ने बांग्लादेश के चार बड़े न्यूज चैनलों को ब्लॉक करने का फैसला लिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच बांग्लादेश के कुछ मीडिया संस्थान भारत विरोधी खबरें फैला रहे थे।

News Channels Blocked : चार चैनलों पर लगा ताला, कई और रडार पर
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने बांग्लादेश के जिन चार टीवी चैनलों को ब्लॉक करने का फैसला लिया है, उनमें जमुना टीवी, एक्टर टीवी, बांग्लाविजन और मोहना टीवी शामिल हैं। इन चैनलों पर आरोप है कि ये युद्ध के माहौल में भारत के खिलाफ फर्जी खबरें और दुष्प्रचार फैला रहे थे।

News Channels Blocked : भारत सरकार ने यूट्यूब को इन चैनलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। यूट्यूब ने जांच के बाद पाया कि ये चैनल भारत की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर झूठी खबरें चला रहे थे। इसके बाद यूट्यूब ने इन चैनलों को नोटिस भेजा है और चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो इन चैनलों को यूट्यूब से स्थायी रूप से हटाया जा सकता है। इतना ही नहीं, इन चार चैनलों के अलावा भारत ने बांग्लादेश के 34 अन्य मीडिया संस्थानों की भी गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है। ये सभी संस्थान अब भारत की नजर में हैं और उन पर भी जल्द सख्त कार्रवाई हो सकती है।

News Channels Blocked : 123 घुसपैठियों को भेजा गया वापस
भारत ने इसी सप्ताह बांग्लादेश को एक और झटका दिया। दो दिन पहले भारत ने बांग्लादेश के 123 घुसपैठियों को सीमावर्ती इलाके से पकड़कर वापस भेज दिया। यह कदम भी बांग्लादेश के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है कि भारत अब अपनी सीमाओं और सम्मान को लेकर किसी भी तरह की नरमी नहीं बरतेगा।

News Channels Blocked : बौखलाया बांग्लादेश, चुप है सरकार
भारत की इन सख्त कार्रवाइयों से बांग्लादेश बौखला गया है। लेकिन अब तक बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। देश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, खबर है कि बांग्लादेश ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा के लिए विशेष सरकारी निर्देश जारी किए हैं।

News Channels Blocked : भारत की रणनीति स्पष्ट: दुष्प्रचार नहीं होगा बर्दाश्त
इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के 16 न्यूज चैनलों को यूट्यूब पर ब्लॉक कर दिया था जो लगातार भारत के खिलाफ नफरत फैलाने वाली खबरें प्रसारित कर रहे थे। अब बांग्लादेश के खिलाफ की गई यह कार्रवाई दर्शाती है कि भारत अपनी छवि, सीमाओं और संप्रभुता पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने देगा, चाहे वह हमला शारीरिक हो या सूचनात्मक।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019