Flights Canceled: भारत-पाक तनाव के बीच 24 एयरपोर्ट बंद, सुरक्षा के मद्देनज़र 430 उड़ानें रद्द

Flights Canceled: भारत-पाक तनाव के बीच 24 एयरपोर्ट बंद, सुरक्षा के मद्देनज़र 430 उड़ानें रद्द
Flights Canceled: भारत-पाक तनाव के बीच 24 एयरपोर्ट बंद, सुरक्षा के मद्देनज़र 430 उड़ानें रद्द
Flights Canceled: नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का असर अब देश की हवाई सेवाओं पर भी साफ दिखाई देने लगा है। देशभर के 24 प्रमुख एयरपोर्ट को 10 मई तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इनमें पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं। इस कदम के पीछे यात्रियों की सुरक्षा और एयरस्पेस को सुरक्षित बनाए रखने की मंशा बताई गई है।
Flights Canceled: 430 उड़ानें हुईं रद्द
हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए 430 से अधिक फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। यह भारत में कुल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का लगभग 3% है। फ्लाइटराडार24 जैसे प्लेटफार्म के मुताबिक, भारत-पाक सीमा से लगे पश्चिमी हवाई गलियारे में एयरस्पेस लगभग खाली हो गया है।
Flights Canceled: ये एयरपोर्ट रहेंगे बंद
बंद किए गए हवाई अड्डों में शामिल हैं:
चंडीगढ़, श्रीनगर, अमृतसर, लुधियाना, भुंतर, किशनगढ़, पटियाला, शिमला, कांगड़ा – गग्गल, बठिंडा, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, हलवारा, पठानकोट, जम्मू, लेह, मुंद्रा, जामनगर, हीरासर, पोरबंदर, केशोद, कांडला और भुज।
Flights Canceled: बढ़ाई गई सुरक्षा
सभी संवेदनशील एयरपोर्ट पर सेना की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चालू एयरपोर्ट पर दोहरे-तिहरे स्तर की जांच लागू की गई है और सुरक्षा एजेंसियों को संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत हिरासत में लेने के निर्देश दिए गए हैं।
Flights Canceled: आगे बढ़ सकती है बंदी की अवधि
फिलहाल इन एयरपोर्ट को 10 मई तक बंद रखने का निर्देश है। यदि भारत-पाक तनाव जारी रहता है, तो यह अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सफर से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क करें और अपडेट लेते रहें।


