Nepal Violence
Nepal Violence : नेपाल के सीमावर्ती शहर वीरगंज में धार्मिक स्थल को लेकर हुए विवाद के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। हिंसक झड़प और पथराव की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए वीरगंज महानगर क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। कर्फ्यू सोमवार सुबह 9:45 बजे से अगले आदेश तक जारी रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नेपाल पुलिस के साथ-साथ सेना और आर्म्ड पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है।
Nepal Violence : धार्मिक स्थल के पास शुरू हुआ विवाद
यह घटना वीरगंज वार्ड नंबर 11 स्थित श्रीपुर इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि एक धार्मिक स्थल के पास स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव और मारपीट की घटना हुई, जिसमें करीब छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नारायणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर लाठीचार्ज भी किया।
Nepal Violence : पुलिस की कार्रवाई
पर्सा जिला पुलिस के अनुसार, इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना का मुख्य आरोपी नेकपा (एमाले) मधेस प्रदेश कमेटी का सदस्य मोहम्मद निजाम बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनावी माहौल में जानबूझकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश की गई। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास तेज कर दिया है।
Nepal Violence : कर्फ्यू के दौरान सख्त प्रतिबंध लागू
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कर्फ्यू के दौरान किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, प्रदर्शन या सार्वजनिक बैठक की अनुमति नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Nepal Violence : भारत-नेपाल सीमा पर भी बढ़ी सुरक्षा
वीरगंज में कर्फ्यू का असर भारतीय सीमा क्षेत्रों पर भी देखने को मिला है। अचानक लगाए गए कर्फ्यू के कारण रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। होली और शादी-बाजार से जुड़े व्यापार भी प्रभावित हुए हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


