Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : गोवा से लौटे पति ने डंडे से पीटकर पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार सुबह घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। बालको थाना क्षेत्र के मुड़धुवा गांव में पति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : मृतिका की पहचान 36 वर्षीय गीता तिर्की के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम फुलजेन तिर्की (38) बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, फुलजेन अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर सोमवार सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

CG Crime : बताया जा रहा है कि फुलजेन तिर्की अपने बड़े बेटे के साथ गोवा में एक निजी कंपनी में काम करता था और रविवार रात ही गांव लौटा था। गीता अपने छोटे बेटे के साथ गांव में रहती थी। सोमवार सुबह चरित्र शंका को लेकर फिर से कहासुनी शुरू हुई। गुस्से में आकर फुलजेन ने पास में रखे डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने से गीता की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Crime : चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

CG Crime : थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चरित्र शंका को लेकर विवाद के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने कहा कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019