Municipal Elections 2025 : विधायक अजय चंद्राकर ने परिवार के साथ किया मतदान…
Municipal Elections 2025 : विधायक अजय चंद्राकर ने परिवार के साथ किया मतदान…
कुरूद : Municipal Elections 2025 : कुरूद नगर पंचायत चुनाव के तहत विधायक अजय चंद्राकर ने आज अपने परिवार के साथ मतदान किया। वे मतदान केंद्र पर पहुंचे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाते हुए परिवार संग अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Municipal Elections 2025 : जनता से की अधिक मतदान की अपील
मतदान के बाद अजय चंद्राकर ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक को अपने वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की, ताकि सही नेतृत्व का चयन हो सके।
चंद्राकर ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए उचित व्यवस्था की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मतदाता जागरूकता दिखाएंगे और भारी संख्या में मतदान करेंगे।
कुरूद में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही है। लोगों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।