Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mungeli News : भीख मांगते हुए चकमा देकर सोने का चैन चोरी करने वाली महिलाओं का गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे

Uma Verma
Mungeli News : भीख मांगते हुए चकमा देकर सोने का चैन चोरी करने वाली महिलाओं का गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे
X

Mungeli News : भीख मांगते हुए चकमा देकर सोने का चैन चोरी करने वाली महिलाओं का गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे

Mungeli News : मुंगेली : थाना सरगांव अंतर्गत पीड़ित शत्रुहन सिंह निवासी टिकैत पेंड्री जो अपने गाँव मे हार्डवेयर की दुकान चलाता है उसने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.09.2024 के सुबह वह अपने दुकान के सामने साफ सफाई व रोड में पानी डाल रहा था.

उसी दौरान तीन-चार महिला पीड़ित के दुकान के पास जाकर ताली बजाकर पैसे दो कहने लगे और मांगने लगे और इसी दौरान प्रार्थी के पीठ, गर्दन को एक महिला छूने जैसा करते हुए बातचीत कर पैसा मांग किये,

तो पीड़ित द्वारा बोहनी नहीं हुआ है, कहकर अपने पड़ोसी दुकानदार राकेश ध्रुव को बुलवाकर उस महिला को 50 रूपये दिलवाया, जिस पर महिलाएँ वहाँ से चली गई।

कुछ देर बाद प्रार्थी अपने गले में पहने सोने की चैन, वजन करीबन 19.940 ग्राम, कीमती 1,23,000/- उसके गले मे नही था जो काफी खोजबीन बाद उसे आभास हुआ कि महिला, जो पीड़ित के पीठ, गर्दन को छू रही थी

Chhattisgarh News : नक्सल पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

Mungeli News

वही महिला चोरी कर अपने साथी अन्य महिलाओं के साथ भाग गई है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरगांव में थाना सरगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

कार्यवाही के दौरान थाना सरगांव के निम्नांकित अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आस पास से घटना के संबंद्ध में जानकारी एकत्र कर व अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में संलिप्त भाठापारा जिला बलौदाबाजार के चार महिला संदेही

आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया पूछताछ करने पर उक्त महिला आरोपियों द्वारा घटना दिनांक को घटना अंजाम देना बतायी और उनके निशानदेही पर के आधार पर प्रार्थी के सोने का चैन 19.940 ग्राम बरामद कर

कब्जा पुलिस लिया गया। प्रकरण में संलिप्त महिला आरोपियान- (1)नीरा सांवरा पति देवकुमार उम्र 35 साल,(2) सुमित्रा सांवरा पति बीनू उम्र 40 साल, (3)ललिता पति राम उम्र 35 साल, (4)मानकी पति देउवा उम्र 32 साल सभी

भाठापारा जिला बलौदाबाजार के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने पर मुंगेली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019