Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News : नक्सल पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे डिप्टी सीएम विजय शर्मा

Chhattisgarh News
X

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News : रायपुर : डिप्टी सीएम विजय शर्मा नक्सल पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात ये परिवार हाल ही में दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर लौटे हैं।

इस यात्रा का आयोजन "मनवा माटा" अभियान के तहत किया गया था, जिसमें पीड़ितों ने अपने अनुभव साझा किए और नक्सली हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।

दिल्ली में, पीड़ितों ने 19 सितंबर को जंतर-मंतर पर मौन विरोध प्रदर्शन किया और बस्तर में शांति की मांग की। इसके बाद, उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात की

Chhattisgarh News

जहां उन्होंने अपनी समस्याएं साझा की और सरकार से न्याय एवं पुनर्वास की मांग की.राष्ट्रपति मुर्मू ने भी इन परिवारों से मुलाकात की और नक्सली हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि कोई भी उद्देश्य हिंसा के माध्यम से हासिल नहीं

किया जा सकता. इस प्रकार, डिप्टी सीएम विजय शर्मा का यह दौरा नक्सल पीड़ितों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जिससे उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जा सकेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019