MP News : इंदौर। नेहरू स्टेडियम से आज सुबह आयोजित मैराथन के दौरान एक दुखद घटना सामने आई। दौड़ के दौरान आर्यन तोड़ी नामक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे फिनिश लाइन से करीब 100 मीटर पहले ही ट्रैक पर गिर पड़े।
MP News : मौके पर मौजूद डॉक्टर भरत रावत ने तुरंत सीपीआर देकर युवक की जान बचाने की कोशिश की, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। उन्हें तुरंत बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
MP News : आर्यन तोड़ी मूल रूप से कोलकाता के रहने वाले थे और मैराथन में विधिवत रजिस्ट्रेशन कर भाग ले रहे थे। फिलहाल मौत की असली वजह मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। घटना ने पूरे इवेंट में मौजूद प्रतिभागियों और आयोजकों में शोक और सदमे की स्थिति पैदा कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


