MP News
MP News : देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पथरदेवा कस्बे में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के चाचा स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल कृषि मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया।
MP News : इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में 30 करोड़ रुपए से अधिक लागत की सड़कों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने हजारों किसानों को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र में सुधार और विकास को लेकर अपनी योजनाओं की जानकारी दी।
MP News : पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के आगामी चुनाव को लेकर भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन की इस बार बड़ी जीत होने वाली है, जो सुशासन और विकास की जीत मानी जाएगी। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि “तेजस्वी यादव के जंगलराज को लोग भुला नहीं सकते। उनकी नीतियों से केवल एक परिवार का लाभ हुआ है, लेकिन अब कुंठित मानसिकता वाले लोग बड़े पैमाने पर हारेंगे।”
MP News : कृषि मंत्री के इस दौरे और मेले में किसानों की उपस्थिति उत्साहजनक रही। किसानों ने मेले में कृषि से जुड़े नए तकनीकी उपकरणों और योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


