MP News : सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में 5 अगस्त 2025 को सुबह भगदड़ के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। भारी भीड़, गर्मी और घबराहट के कारण यह हादसा हुआ। मृतक महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। इसके अलावा, 8 से 10 श्रद्धालुओं को चक्कर और घबराहट की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।
MP News : मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पंडित प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में 6 अगस्त को प्रस्तावित भव्य कांवड़ यात्रा से पहले सीवन नदी घाट से कुबेरेश्वर धाम तक लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ प्रबंधन और चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण हालात बेकाबू हो गए।
MP News : इंदौर-भोपाल हाइवे पर भारी जाम की स्थिति बनी, जिससे श्रद्धालुओं को पैदल चलना पड़ा। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का दावा किया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


