Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Accident : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में प्रधान पाठक की मौत, 3 घायल

CG Accident
X

CG Accident : बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम चिनिया में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक प्रधान पाठक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Accident : मिली जानकारी के अनुसार, सलवाही नवापारा में पदस्थ प्रधान पाठक दयाशंकर सिंह मरकाम अपने साथी अनिल मरकाम के साथ बैंक कार्य से रामानुजगंज जा रहे थे। इसी दौरान संतोषी नगर पिपराही की ओर से आ रही दूसरी बाइक से चिनिया गांव के पास एक मोड़ पर जोरदार भिड़ंत हो गई।

CG Accident : हादसा इतना भीषण था कि दयाशंकर सिंह मरकाम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनके साथी अनिल मरकाम घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार विक्रम (18) और सूरज मंडल (18) भी इस हादसे में घायल हुए हैं।

CG Accident : घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस से 100 बिस्तर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घायल युवक बलरामपुर स्थित महिंद्रा शोरूम में कार्यरत हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019