MP News : सिवनी। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए EOWकी टीम ने एक सरपंच को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सरपंच की पहचान रामगोपाल डेहरिया के रूप में हुई है।
MP News : जानकारी के मुताबिक, छिड़िया पलारी ग्राम पंचायत में रहने वाले शिवचरण नागवंशी अपने पुराने झोपड़े को तोड़कर टीन शेड का पक्का मकान बना रहे थे। इसके लिए उन्हें भवन निर्माण की एनओसी की जरूरत थी। आरोप है कि एनओसी जारी करने के बदले सरपंच रामगोपाल डेहरिया ने उनसे 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
MP News : पीड़ित ने इसकी शिकायत जबलपुर स्थित ईओडब्ल्यू कार्यालय में की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और जैसे ही सरपंच ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


