Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अवैध संबंध के शक में ठेकेदार की हत्या, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो नाबालिग समेत 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

CG Crime
X

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 82

CG Crime : खैरागढ़। खैरागढ़ में अवैध संबंध के शक में एक ठेकेदार की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वारदात में शामिल दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। मृतक की पहचान तुलाराम पटेल (45) निवासी किल्लापारा, वार्ड क्रमांक 11 के रूप में हुई है, जो बिल्डिंग ठेकेदारी का काम करता था।

CG Crime : जानकारी के अनुसार उसके साथ ग्राम गाड़ाडीह की एक महिला मजदूर के रूप में काम करती थी। काम खत्म होने के बाद वह कई बार महिला को मोटरसाइकिल से उसके घर छोड़ने जाता था। बताया जा रहा है कि 8 मार्च की शाम को भी तुलाराम पटेल महिला को छोड़ने ग्राम गाड़ाडीह पहुंचा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उस पर अवैध संबंध का शक जताते हुए उसे घेर लिया और “यहां क्यों आते हो” कहकर हाथ, मुक्के और लात से बेरहमी से पिटाई कर दी।

CG Crime : मारपीट में गंभीर रूप से घायल तुलाराम को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली।

CG Crime : पुलिस ने इस मामले में कीर्तन यादव उर्फ मुन्ना, समय यादव, आशीष यादव उर्फ बोदू, रूपलाल वर्मा, पल्टन वर्मा और पवन वर्मा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा घटना में शामिल दो नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019