MP News
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के नौरादेही टाइगर रिजर्व में जल्द ही चीतों की दहाड़ गूंजेगी। केंद्र सरकार ने इस रिजर्व को चीतों के नए आवास के रूप में मंजूरी दे दी है। अब चीतों को राजस्थान या गुजरात भेजने के बजाय, मध्य प्रदेश के इसी अभयारण्य में बसाया जाएगा। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए सेंट्रल कैम्पा फंड से चार करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।
MP News : नौरादेही में तैयार होंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
जारी की गई राशि से सागर और दमोह जिलों में फैले नौरादेही टाइगर रिजर्व में चार क्वारेंटाइन बीमा केंद्र और एक सॉफ्ट रिलीज बीमा जोन तैयार किया जाएगा। इन केंद्रों में चीतों को नए वातावरण के अनुरूप ढालने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित रहेगा।
MP News : 2026 में आएंगे दक्षिण अफ्रीका से चीते
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 2026 में दक्षिण अफ्रीका से चीतों की नई खेप मध्य प्रदेश लाई जाएगी। इससे न केवल राज्य की जैव-विविधता में वृद्धि होगी, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में मध्य प्रदेश की एक नई पहचान बनेगी।
MP News : वन्यजीव संरक्षण में बड़ा कदम
विशेषज्ञों का कहना है कि कुनो नेशनल पार्क के बाद अब नौरादेही को विकसित करना एक रणनीतिक निर्णय है। यहां का विशाल वनक्षेत्र, पर्याप्त शिकार और अनुकूल जलवायु चीतों के लिए उपयुक्त आवास साबित होगा।
यह परियोजना न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा देगी। चीतों की मौजूदगी से नौरादेही टाइगर रिजर्व विश्वस्तर पर आकर्षण का केंद्र बनेगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


