Cyber Fraud
MP News : भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कई राज्यों में बैंक खाते खरीदकर उनका इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी के लिए करता था। आरोपियों के खातों से करोड़ों रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआ है, जिससे साइबर ठगी के बड़े रैकेट का संकेत मिला है।
MP News : यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब 19 दिसंबर को एक युवक ने उमरी थाना में शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि उसे सरकारी योजना का लाभ और लोन दिलाने का झांसा देकर उसकी बैंक डिटेल और जरूरी दस्तावेज हासिल किए गए। ठगों के झांसे में आकर उसने अपने कुछ रिश्तेदारों की भी बैंक जानकारी और कागजात आरोपियों को सौंप दिए, जिनका बाद में साइबर ठगी में इस्तेमाल किया गया।
MP News : पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग और लोन के लालच में युवाओं को फंसाते थे। इनके नेटवर्क का दायरा मध्य प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों तक फैला हुआ था। प्रारंभिक जांच में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह से इनके संबंध होने की भी आशंका जताई जा रही है।
MP News : पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक कई बार दुबई जा चुका है और उसके पास कजाकिस्तान यात्रा से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। जयपुर में किराए के फ्लैट से साइबर ठगी का पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
