MP News : सिंगरौली। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने सख्त कदम उठाते हुए मोरवा थाना क्षेत्र में हल्का पटवारी अमरीश सिंह वैश्य को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने सीमांकन और भूमि बंटवारे की प्रक्रिया के बदले 30 हजार रुपये की मांग की थी।
MP News : शिकायतकर्ता महेंद्र प्रसाद द्वारा की गई शिकायत के सत्यापन के बाद रीवा लोकायुक्त की टीम ने निरीक्षक संदीप भदोरिया के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई की। रविवार को जैसे ही पटवारी ने 10 हजार रुपये की पहली किश्त ली, टीम ने उसे मेन रोड से पकड़ लिया।
MP News : लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
