MP News
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में बैतूल जिले को एक नई पर्यावरणीय उपलब्धि हासिल हुई है, जहां राज्य का पहला कंजर्वेशन रिजर्व ‘ताप्ती’ औपचारिक रूप से स्थापित हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता वाले स्टेट वाइल्डलाइफ बोर्ड ने तीन महीने पहले इस परियोजना को मंजूरी दी थी, और अब राज्य सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह रिजर्व बैतूल, भीमपुर और भैंसदेही तहसीलों के जंगलों में फैला हुआ है, जिसका कुल क्षेत्रफल 250 वर्ग किलोमीटर है।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि को फॉरेस्ट क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ‘ताप्ती कंजर्वेशन रिजर्व’ की स्थापना हमारी सरकार की वनवासियों, जनजातीय समुदायों और जंगलों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने इसे राज्य के पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन की दिशा में एक नई शुरुआत करार दिया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


