Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : फर्जी हॉलमार्क ब्रेसलेट से ज्वेलर्स को 1.86 लाख का चूना, नकली सोना गैंग फिर एक्टिव

CG News
X

CG News : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ज्वेलरी कारोबारियों को निशाना बनाने वाले हाईटेक ठगों का नया खेल सामने आया है। एक सराफा व्यापारी से 1.86 लाख रुपए की ठगी कर ली गई, जहां फर्जी हॉलमार्क वाले ब्रेसलेट के बदले असली सोने के जेवर ले लिए गए।

CG News : जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित दुकान पर आरोपी ने खुद को बिहार के भोजपुर का निवासी बताते हुए 22 कैरेट का ब्रेसलेट दिया। ब्रेसलेट पर अंकित HUID नंबर को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के पोर्टल पर चेक किया गया, जहां यह पूरी तरह वैध और प्रमाणित दिखाई दिया।

CG News : विश्वास में आकर ज्वेलर्स ने आरोपी को करीब 1.86 लाख रुपए कीमत की सोने की चेन, अंगूठी और नकद रकम दे दी। लेकिन असली खेल तब सामने आया जब उसी ब्रेसलेट की जांच अधिकृत हॉलमार्किंग सेंटर में कराई गई। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि 22 कैरेट (91.6%) बताया गया ब्रेसलेट वास्तव में महज 6 कैरेट (करीब 24.72%) का निकला। मामले में पुलिस ने आरोपी उत्तम सिंह समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG News : गौरतलब है कि इससे पहले भी सितंबर 2025 में रायपुर के सदर बाजार में नकली ज्वेलरी से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ था, जिसमें गाजियाबाद की मां-बेटे की जोड़ी शामिल थी। पूछताछ में उन्होंने बिलासपुर समेत अन्य शहरों में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम देना कबूल किया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019