MP News : छतरपुर। जिले के नौगांव इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 7 महीने की गर्भवती पत्नी प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रियंका को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस हादसे ने राजकुमार के 6 मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया है।
MP News : बता दें कि राजकुमार शराब फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह अपनी पत्नी के साथ झोपड़ी में आराम कर रहा था, जबकि बच्चे बाहर खेलने गए थे। अचानक तेज बारिश के बीच आसमान से बिजली गिरी, जो सीधे झोपड़ी पर आ पड़ी। इससे राजकुमार की तत्काल मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी राजीव कुशवाहा ने बताया कि वे लोग चौखड़ा में डिस्टलरी का कचरा (भूसी) सुखाने के काम पर लगे थे।
MP News : फैक्ट्री बंद होने के बाद वे गांव लौट आए थे। पति-पत्नी झुग्गी में बैठे थे, तभी यह भयानक हादसा हो गया। बताया जाता है कि राजकुमार जगदीश अग्रवाल की शराब फैक्ट्री में ठेके पर काम करता था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


