Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: जबलपुर में कुएं की सफाई के दौरान मिले हैंड ग्रेनेड और कारतूस, इलाका सील, बम स्क्वॉड तैनात

MP News:
X

MP News:

MP News: जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के आमानाला में एक पुराने कुएं की सफाई के दौरान हैंड ग्रेनेड और कारतूस के खोखे मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को सील कर दिया गया।

नगर निगम के वार्षिक सफाई अभियान के तहत कुएं की सफाई चल रही थी, तभी कर्मचारियों को संदिग्ध धातु की वस्तुएं दिखीं। एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी और विधायक अशोक रोहाणी को सूचना दी गई। सोनी ने इसे गंभीर मामला बताकर सफाई रोक दी और पुलिस को बुलाया। रोहाणी ने प्रशासन को अलर्ट किया।

MP News: विस्फोटक जब्त, जांच शुरू

पुलिस ने मौके से एक हैंड ग्रेनेड और करीब दर्जनभर कारतूस के खोखे बरामद किए। प्रारंभिक जांच में खमरिया आयुध निर्माणी से संबंध की आशंका जताई जा रही है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं कि ये कुएं में कैसे पहुंचे। बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। क्षेत्र की संवेदनशीलता के चलते सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019