Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक दिवसीय दतिया दौरा, पीताम्बरा पीठ में करेंगे पूजा...

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक दिवसीय दतिया दौरा, पीताम्बरा पीठ में करेंगे पूजा...
X

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक दिवसीय दतिया दौरा, पीताम्बरा पीठ में करेंगे पूजा…

दतिया: MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल एक दिवसीय प्रवास पर दतिया आएंगे। वे सुबह 10:45 बजे हेलीकॉप्टर से दतिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा उनकी अगवानी करेंगे।

MP News: मुख्यमंत्री इसके बाद पीताम्बरा पीठ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। तत्पश्चात वे दतिया स्थित स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित धन्यवाद सभा में शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे।

MP News: दोपहर 12:40 बजे, मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया एयरपोर्ट से आनंदपुर ट्रस्ट एरिया, जिला अशोकनगर के लिए रवाना होंगे। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019