MP News
MP News : कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने मानव तस्करी के एक बड़े मामले में सफलता हासिल की है। टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया है। यह आरोपी बच्चों को उत्तर प्रदेश के बलिया से मुंबई ले जाने की तैयारी में था।
MP News : मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
GRP थाना प्रभारी एलपी कश्यप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश साहू (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बलिया जिले के सुकुल गांव का निवासी है। मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर GRP और RPF की संयुक्त टीम ने मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की और सतीश साहू को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला कि वह इन नाबालिग बच्चों को गैरकानूनी तरीके से मुंबई ले जा रहा था।
MP News : बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 नाबालिग बच्चों को तस्कर के चंगुल से मुक्त कराया। इन बच्चों को सुरक्षित रखा गया है और उनकी पहचान और परिवारों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी बच्चों को संभावित रूप से अवैध कार्यों के लिए मुंबई ले जा रहा था।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


