UP News : जालौन: जालौन जिले के कैलिया थाना क्षेत्र के सलैया बुजुर्ग गांव में देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय युवती मीनाक्षी कौरव ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
UP News : परिवार के लौटने पर मिला शव
परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य किसी जरूरी काम से मोठ गए हुए थे। शाम करीब 5 बजे जब परिवार के लोग वापस लौटे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलने पर मीनाक्षी का शव रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार ने तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी।
UP News : पुलिस ने शुरू की जांच
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई पवन ने बताया कि मीनाक्षी ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी कोई जानकारी परिवार को नहीं है। घटना के बाद पिता मोहर सिंह, मां कुसुम रानी सहित दो बहनों और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


