MP News
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार को दो साल पूरे हो चुके हैं और अब इन दो वर्षों के कार्यों का विस्तृत आकलन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रालयों के कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन बैठकों में संबंधित मंत्री, मुख्य सचिव और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
MP News : समीक्षा में मंत्रियों को अपने-अपने विभाग की पिछली दो साल की उपलब्धियों का विवरण देना होगा। इसके साथ ही जो खामियां और समस्याएं रही हैं, उनका खुलकर उल्लेख करना होगा और उनके समाधान के लिए सुझाव भी प्रस्तुत करने होंगे। सिर्फ पिछले कार्यकाल का मूल्यांकन ही नहीं, बल्कि आने वाले तीन साल के लिए नए लक्ष्य और योजनाएं तय करने पर भी फोकस किया जाएगा।
MP News : बैठकों में मंत्रियों से यह भी पूछा जाएगा कि वे निर्धारित लक्ष्यों को कैसे हासिल करेंगे और योजनाओं को धरातल पर कैसे लागू करेंगे। यानी यह समीक्षा बैठक न केवल परफॉर्मेंस ऑडिट बल्कि भविष्य की रोडमैप तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगी। मंत्रालय ने इस पूरे कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है और जल्द ही इन बैठकों का दौर शुरू होने वाला है।
MP News : कुल मिलाकर, सरकार अपने दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने के साथ ही कमियों को दूर करने और प्रदेश के विकास की नई गति तय करने की तैयारी में जुट गई है।
