Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Forest News: शिकार गिरोह का भंडाफोड़, बाघ-तेंदुए की खाल के साथ 9 गिरफ्तार

CG Forest News
X

CG Forest News

CG Forest News: रायपुर: दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग ने वन्यजीव अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित शिकार गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के पास से बाघ और तेंदुए की खाल बरामद की गई है। मामले में डिप्टी रेंजर सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो इस अवैध गतिविधि में शामिल थे।

CG Forest News: जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दंतेवाड़ा-बालूद मार्ग पर वन विभाग द्वारा लगाए गए नाके पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से बाघ की खाल बरामद हुई। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी। इसके आधार पर वन विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया।

CG Forest News: मुख्य आरोपी लक्ष्मण तेलाम (51 वर्ष) के साथ देवीराम ओयाम, रमेश कुडियाम, फरसोन पोयामी, सेमला रमेश और सुखराम पोडियाम समेत अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम केशापुर में छापा मारकर तेंदुए की एक और खाल बरामद की गई। इस दौरान मासो ओयाम और अर्जुन भोगामी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019