MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दान पेटियों की गिनती का सिलसिला चौथे दिन भी जारी है। अब तक कुल 1 करोड़ 37 लाख रुपये की राशि गिनी जा चुकी है। गिनती के दौरान नकद के साथ-साथ विदेशी मुद्रा, सोने-चांदी के आभूषण और भक्तों के सैकड़ों पत्र भी मिले। वहीं, बंद हो चुके 500 और 2000 रुपए के नोट भी पेटियों में पाए गए।
MP News : मंदिर प्रबंधन के अनुसार, दान पेटियां हर चार माह में खोली जाती हैं। जुलाई में पिछली बार गिनती के दौरान 1 करोड़ 68 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। इस बार भी 41 पेटियों से कुल पौने दो करोड़ रुपये तक आने की संभावना जताई जा रही है। गिनती प्रक्रिया पूरी तरह सीसीटीवी निगरानी और वीडियो रिकॉर्डिंग के तहत की जा रही है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
MP News : मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि ई-पेटियों के जरिए ऑनलाइन भी दान आता है, जिससे प्रारंभ में हर महीने लगभग पांच लाख रुपये प्राप्त हो रहे हैं। मंदिर पर 31 दिसंबर और नववर्ष पर देश-विदेश से भारी भीड़ आने की उम्मीद है। खजराना गणेश मंदिर न केवल आम भक्तों बल्कि कई नामी उद्योगपतियों, नेताओं, खिलाड़ियों और फिल्म सितारों की आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए दान पेटियों में हर बार बड़ी राशि जमा होती है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
