MP News
MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हमीदिया अस्पताल पहुंचे और ऑप्थालमाजी वार्ड में दाखिल कार्बाइड गन से पीड़ित रोगियों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने प्रभावित मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
MP News : मुख्यमंत्री ने नेत्र रोग विभाग में भर्ती प्रशांत, करण, अंश और आरिष से हालचाल पूछते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही डॉ. यादव ने अस्पताल में चिकित्सा कर रहे विशेषज्ञों से मरीजों के उपचार की पूरी जानकारी ली और समुचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
MP News : इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव और आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने मरीजों के बेहतर उपचार और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रशासन को विशेष ध्यान देने का आदेश दिया।
