MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सिंचाई विभाग के खंडहर इमारत की दीवार गिरने से एक मजदूर की जान चली गई। हादसे के बाद परिवार और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने अपराध कायम कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
MP News : जानकारी के मुताबिक, सिंचाई विभाग में कार्यरत नरहर पटेल ने मजदूर धनीराम झरिया 50 वर्ष को ईंट निकालने के लिए बुलाया था। इसी दौरान खंडहर इमारत की दीवार अचानक गिर गई और मजदूर धनीराम की मलबे में दबने से जान चली गई। स्थानीय लोगों ने धनीराम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
MP News : घटना के बाद परिजन और ग्रामीणजन इक्ट्ठा हुए और जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों-ग्रामीणजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। स्थानीय निवासी छोटेलाल झारिया ने बताया कि ईंट निकालते समय अचानक दीवार गिरी और धनीराम मलबे में दब गया।
MP News : यह देख उसे बचाने के लिए पहुंचे, थोड़ी देर तक सांस चल रही थी, लेकिन कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


