Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sex Racket : होटल में पुलिस की दबिश, जिस्मफरोशी रैकेट का पर्दाफाश, 14 गिरफ्तार

Sex Racket
X

Sex Racket : मुरादाबाद। मुरादाबाद के बुधबाजार इलाके में स्थित एक होटल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3 लड़कियों और 10 लड़कों समेत कुल 14 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया, जबकि होटल मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया।

Sex Racket : जांच में सामने आया कि होटल मैनेजर बाहर से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों के साथ कमरे में भेजता था और इस अवैध धंधे से मोटी रकम वसूल रहा था। पुलिस को मौके से शक्ति बढ़ाने वाली दवाइयां और शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, ग्राहकों से भारी रकम ली जाती थी, जबकि महिलाओं को बेहद कम पैसे दिए जाते थे।

Sex Racket : होटल को इस गैरकानूनी गतिविधि का अड्डा बनाया गया था। इसी तरह की एक और कार्रवाई फिरोजाबाद के मक्खनपुर क्षेत्र में भी सामने आई, जहां पुलिस ने छापा मारकर 15 लोगों को गिरफ्तार किया था।

Sex Racket : हालांकि, इस दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। दोनों मामलों में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार से जुड़े कानूनों के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019