MP News : बैतूल। जिले के मुलताई थाना अंतर्गत पिपरिया गांव से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवा दंपत्ति ने घरेलू विवादों से तंग आकर अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को सड़क के किनारे अकेला छोड़ दिया और भूखा खेड़ी बांध में कूदकर जान दे दी। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है, और लोग स्तब्ध हैं।
MP News : बता दें कि पिपरिया के रहने वाले शुभम करदाते और उनकी पत्नी रोशनी ने शुक्रवार की सुबह घर से पैदल निकलकर छिंदवाड़ा रोड पर स्थित भूखा खेड़ी बांध का रुख किया। जाने से पहले शुभम ने अपने मामा मुन्ना परिहार को फोन करके बुलाया था। लेकिन मुन्ना के पहुंचने से पहले ही दोनों ने अपने छोटे बेटे को सड़क पर छोड़कर पुल से छलांग लगा ली।
MP News : सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दोनों के शवों को बांध से बाहर निकाला गया। शवों को मुलताई अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें परिवार को सौंप दिया गया।
MP News : मुलताई थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने बताया कि शुभम और रोशनी का विवाह चार साल पहले प्रेम विवाह के रूप में हुआ था। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह घटना पारिवारिक झगड़ों का नतीजा है। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


