MP News : इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बाणगंगा थाना क्षेत्र में तड़के घर में अचानक आग लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान रमेश शर्मा के रूप में हुई है।
MP News : सुबह-सुबह पड़ोसियों ने घर से धुआं उठता देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटनास्थल से गैस सिलेंडर की जली हुई नली मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चाय बनाते समय गैस लीक होने से आग भड़क गई।
MP News : सूचना मिलते ही बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


