Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : खल्लारी रोपवे हादसा में कांग्रेस ने बनाई 6 सदस्यीय जांच समिति, MLA द्वारिकाधीश यादव बने संयोजक

Bengal Election 2026
X

Bengal Election 2026

CG News : रायपुर। महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुए रोपवे हादसे की जांच के लिए कांग्रेस ने 6 सदस्यीय विशेष समिति का गठन किया है। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई थी, जबकि 16 अन्य लोग घायल हुए थे।

CG News : कांग्रेस अध्यक्ष पीसीसी चीफ दीपक बैज की अध्यक्षता में बनाई गई समिति में विधायक द्वारिकाधीश यादव को संयोजक नियुक्त किया गया है। समिति का मुख्य उद्देश्य हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और रोपवे संचालन में गड़बड़ियों का पता लगाना है।

CG News : समिति के सदस्यों में पार्टी के अनुभवी नेता और स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हैं, जो पीड़ितों के बयान, दुर्घटना स्थल का निरीक्षण और प्रशासनिक रिपोर्ट का विश्लेषण करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कदम तय किए जाएंगे और रोपवे संचालन में सुरक्षा मानकों के पालन की सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019