MP Crime : सागर। सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान चली गोली ने 15 वर्षीय किशोर की जान ले ली। घटना गोला कुआं स्थित शराब दुकान के पास उस समय हुई, जब सोनी परिवार की बारात सरोज होटल की ओर बढ़ रही थी।
MP Crime : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारात के बीच अचानक फायरिंग हुई। गोली बैंड में काम कर रहे 15 वर्षीय विवेक बंसल के सीने में जा लगी। वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
MP Crime : घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फायरिंग किस वजह से हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।
MP Crime : बताया जा रहा है कि विवेक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह बैंड में काम कर घर का सहारा बन रहा था। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
