Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime News : जंगल में 40 वर्षीय युवक की गला काटकर निर्मम हत्या....

MP Crime News : जंगल में 40 वर्षीय युवक की गला काटकर निर्मम हत्या....
X

MP Crime News : जंगल में 40 वर्षीय युवक की गला काटकर निर्मम हत्या….

शाजापुर : MP Crime News : शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के फरदखेड़ी के जंगल में 40 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

MP Crime News : मृतक की पहचान मुकेश पिता प्रभुलाल मालवीय, निवासी ग्राम रामकृष्ण नगर सारसी के रूप में हुई है। वह ग्राम पंचायत मोहन बड़ोदिया के सरपंच के कुएं पर मजदूरी करता था और परिवार सहित वहीं मकान में रहता था। देर रात अज्ञात बदमाशों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की सूचना पर उज्जैन एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

थाना प्रभारी प्रेम किशोर व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि रात में सरपंच जगदीश पाटीदार ने सूचना दी थी कि उनके खेत के कुएं पर काम करने वाले नौकर के साथ मारपीट की गई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया गया कि मृतक का गला रेत दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019