MP Accident : भिंड। मध्य प्रदेश के लहार थाना क्षेत्र के नानपुरा गांव में मंगलवार-रात देर को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के तीन किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ नहर में गिर गए। धान बेचकर घर लौट रहे तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
MP Accident : पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 12.30 बजे बंबा की पुरानी और जर्जर पुलिया से टकराने के कारण हुआ। जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर असंतुलित होकर सीधे गहरी नहर में जा गिरा। पानी और वाहन के नीचे दबने से तीनों किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के खेतों में सिंचाई कर रहे किसानों ने नहर में ट्रैक्टर डूबा देखा और शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी।
MP Accident : मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया, तभी तीनों शव बरामद हुए। पोस्टमार्टम के लिए शव लहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए। हादसे की खबर मिलते ही पूरे नानपुरा गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अचानक मौत से परिजन और गांववाले सदमे में हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
