MP Accident : राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में गुरूवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। ब्यावरा थाना में तैनात हेड कांस्टेबल सर्जन भिलाला 37 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वे राजस्थान के उदयपुर से वारंट तामील करके लौट रहे थे।
MP Accident : पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 6.30 बजे सुठालिया थाना क्षेत्र के मोठ बढ़ली गांव के पास नायरा पेट्रोल पंप के पास उनकी अल्टो कार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 को सूचना दी।
MP Accident : घायल हेड कांस्टेबल को पहले सुठालिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण भोपाल रेफर किया गया, जिससे रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सड़क पर ट्रैफिक बाधित हो गया।
MP Accident : पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाया। सुठालिया पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है और हादसे की पूरी जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
