MP Accident : भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भिंड-ग्वालियर नेशनल हाइवे 719 पर मालनपुर थाना क्षेत्र के बाराहेड तिराहे पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक जैकी कुशवाह को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि युवक बस के नीचे फंस गया और चालक ने शव को करीब 3 किलोमीटर तक घसीटते हुए बस थाने के परिसर तक खड़ा कर दिया, फिर मौके से फरार हो गया।
MP Accident : प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार ने इस दर्दनाक हादसे को अंजाम दिया। शव सड़क पर घसीटे जाने से खून की लकीरें दिखाई दीं, जिसने राहगीरों और स्थानीय लोगों को सदमे में डाल दिया। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
MP Accident : उन्होंने बस को घेरकर न्याय की मांग की। सूचना मिलने के बाद मालनपुर थाना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को पकड़ने की संभावना है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


