MP Accident : सिरोंज। मध्य प्रदेश के सिरोंज-कुरवाई रोड पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रुसल्ली दामा के पास एक कार पुलिया से नीचे पानी में गिर गई, जिससे कार सवार 60 वर्षीय आनंदी लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
MP Accident : मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई कार क्रमांक उमपी 09 डब्ल्यूके 2801 थी। जो पूरी तरह पानी में डूब गई थी। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए कार के कांच तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पथरिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई।
MP Accident : बताया जा रहा है कि कार में सवार परिवार बड़वानी और उज्जैन से चंदेरी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। हादसे में घायल पांच लोगों को इलाज के लिए विदिशा रेफर किया गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


