CG News : शासकीय प्राथमिक शाला बिड़ोरा में कक्षा पांचवी का विदाई समारोह, विद्यार्थियों को उपहार देकर दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
बागबाहरा। शासकीय प्राथमिक शाला बिड़ोरा संकुल कसेकेरा में आज कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों के लिए एक शानदार एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वल एवं अतिथियों का स्वागत के साथ हुई। प्रधान पाठक सनत कुमार साहू जी ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और अनुशासन का महत्व समझाया।
शाला के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुरानी यादों को साझा की।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्पांजलि ठाकुर सरपंच ग्राम पंचायत कुलिया रहे जबकि अध्यक्षता वंदना पटेल अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति शासकीय प्राथमिक शाला बिड़ोरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय माध्यमिक शाला कसेकेरा के प्रधान पाठक डॉक्टर विजय कुमार शर्मा जी तथा शासकीय हाई स्कूल कसेकेरा की व्याख्याता लोकूराम चंद्राकर जी तथा वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र कुमार साहू जी उपस्थित थे।

शिक्षक महादेव देवांगन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करना और स्कूल में बिताए सुनहरे पलों को याद करना था।
विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय कुमार शर्मा जी द्वारा संबोधन में कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, दोस्तों के साथ मस्ती, स्कूलों के संस्कारों और आने वाली केंद्रीयकृत परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की जो विदा हो रहे विद्यार्थियों को प्रेरणा और यादों का तोहफ़ा देता है।
इसके पश्चात कक्षा पांचवी के छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप प्रधान पाठक द्वारा प्रत्येक के लिए हाथ घड़ी, सरपंच पुष्पांजलि ठाकुर द्वारा कॉपी पेन तथा कामता पटेल द्वारा पेन वितरित कर सम्मानित किया गया।
संकुल कसेकेरा के समन्वयक मनीष कुमार अवसरिया जी ने अपने संदेश में कहा कि यह विदाई अंत नहीं है बल्कि नई शुरुआत है हमें आने वाली चुनौतियों का सामना दृढ़ निश्चय और सकारात्मक सोच के साथ करना है तथा सफल आयोजन की बधाई दी।

शिक्षाविद भूमिका मोंगरे ने सभी विद्यार्थियों को संबोधन में कहा कि हमेशा समय की कद्र करना, मेहनत करना और कभी हार ना मानना।
कार्यक्रम में डिगेश्वरी पटेल, डिगेश्वरी बघेल, सीमा चंद्राकर, पंच लक्ष्मी साहू, वर्षा चंद्राकर, कुलेश्वरी यादव, भगवंतीन यादव, खोजन बाई साहू, सरपंच प्रतिनिधि किशन ठाकुर, रामेश्वर मोंगरे, मिलाप चंद्राकर, मेघनाथ पटेल सत्येंद्र साहू, उमेश यादव, पीलू राम साहू, कामता पटेल तथा ग्राम बिड़ोरा के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक सनत कुमार साहू तथा आभार प्रदर्शन शिक्षक महादेव देवांगन द्वारा की गई।

