Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mohammed Shami: सोशल मीडिया पर शमी हुए ट्रोल, रोजा ना रखने पर उठे सवाल...

Mohammed Shami: सोशल मीडिया पर शमी हुए ट्रोल, रोजा ना रखने पर उठे सवाल...
X

Mohammed Shami: सोशल मीडिया पर शमी हुए ट्रोल, रोजा ना रखने पर उठे सवाल…

Mohammed Shami: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। यह मुकाबला दुबई में खेला गया, जहां भीषण गर्मी के बीच भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रोजा नहीं रखा, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

शमी को किया जा रहा ट्रोल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोहम्मद शमी एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें रोजा रखना चाहिए था। कई लोगों ने इस पर आलोचना करते हुए शमी को नसीहत भी दी।

Mohammed Shami: मुस्लिम धर्मगुरु की प्रतिक्रिया
शमी के रोजा ना रखने पर मुरादाबाद के मुस्लिम धर्मगुरु इंतेसाब कादरी ने भी टिप्पणी की। उन्होंने ट्रोल करने वालों को फटकार लगाई और कहा कि जो लोग इस्लाम को नहीं जानते, वही शमी को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कोई रोजे नहीं रख पाता है, तो वह ईद के बाद उन्हें पूरा कर सकता है और इस समय रखे गए रोजों का सवाब रमजान में रखे गए रोजों से भी ज्यादा होता है।

शमी को दी गई सलाह
धर्मगुरु ने शमी को सलाह दी कि यदि उन्हें कुछ खाना-पीना ही है, तो कैमरे के सामने ना करें। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शमी ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के कई खिलाड़ी और आम मुसलमान भी ऐसा करते हैं।

Mohammed Shami: फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 9 मार्च को दुबई में होने वाले फाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। फैंस इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019