Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MI vs SRH IPL 2025: मुंबई ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, काली पट्टी बांधकर खेलेंगे खिलाड़ी, मैच से पहले एक मिनट का मौन

MI vs SRH IPL 2025
X

MI vs SRH IPL 2025

MI vs SRH IPL 2025: हैदराबाद : मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में दोनों टीमों के कप्तान हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस) और पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए काली पट्टी बांधी।

SRH vs MI

MI vs SRH IPL 2025: मैच से पहले एक मिनट का मौन

मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी और अंपायर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरेंगे। इसके अलावा, मैच के शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा। यह श्रद्धांजलि पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों के सम्मान में दी जाएगी। बीसीसीआई ने इस हमले पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और इस खेल आयोजन में कोई चीयरलीडर्स को भी मैदान में नहीं बुलाया जाएगा। इसके साथ ही, किसी भी प्रकार के पटाखे भी नहीं फोड़े जाएंगे। खेल जगत के लोग इस दुखद घटना पर शोक मना रहे हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

MI vs SRH IPL 2025: हेड-टू-हेड प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल इतिहास में कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से मुंबई ने 14 मैचों में जीत हासिल की है और 10 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस आंकड़े से स्पष्ट होता है कि मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है।

मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह तीन लगातार जीत के साथ आईपीएल 2025 में अपनी खराब शुरुआत से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा, मुंबई के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार फॉर्म में वापसी की है और इस मैच में उनका इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना तय है।

MI vs SRH IPL 2025: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, मोहम्मद शमी।

मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019