Manipur News : बिष्णुपुर। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शुक्रवार शाम असम राइफल्स के वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में अर्धसैनिक बल के एक जवान की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब 6 बजे हुई।
Manipur News : एक अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिससे असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। हमले में एक जवान की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
Manipur News : घायल जवानों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा हमला करने वालों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


